योजना न्यूज़सीजी महतारी वंदन योजना न्यूज़

महतारी वंदन योजना फॉर्म के साथ पैनकार्ड जमा करना ज़रूरी है या नहीं जानिए

CG Mahtari Vandan Form mein PAN card jaruri hai ya nahin

CG Mahtari Vandan Yojana 2024 News:- चलिए सबसे पहले बात करते हैं महतारी वंदन योजना क्या है और इसकी पात्रता क्या रखी गई है, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज हम आपको बताएंगे क्या महतारी वंदन योजना फॉर्म जमा करने के लिए पैन कार्ड (Pan Card) जरूरी है? आवेदक का या उसके पति का ! आज आप इस सवाल का जवाब इस आर्टिकल में पाएंगे।महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिलाओ को मिलेंगे 1000 रुपये

महतारी वंदन योजना क्या है? 

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदना योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी,CG Mahtari Vandan Yojana 2024 इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से लेकर 20 फरवरी 2024 रखा गया है, जिसमें महिलाओं को ₹1000 की राशि प्रति माह सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा राज्य सरकार द्वारा।

आवश्यक दस्तावेज महतारी वंदन योजना के लिए 

महतारी वंदन योजना में फॉर्म भरते समय आपको कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी, जिसकी सूची हम आपको नीचे दिए हैं !

👉विवाहित महिलाएं विवाह प्रमाण पत्र न होने पर वे स्वघोषित शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

👉आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
👉🏻स्वयं का पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
👉🏻निवास संबंधी दस्तवेज कोई एक :- प्रमाण पत्र/राशन कार्ड/परिचय पत्र/वोटर आईडी
👉🏻स्वयं का एवं पति का आधार कॉर्ड।
👉🏻स्वयं का एवं पति का पेन कार्ड (यदि हो तो)
👉🏻विवाह प्रमाण पत्र/ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
👉🏻विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
👉🏻परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज/वार्ड/ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र।
👉🏻जन्म प्रमाण पत्र :- मार्कशीट/पैन कार्ड/वोटर कार्ड/ड्राईविंग लाइसेंस।
👉🏻बैंक पासबुक
👉🏻आधार कार्ड।

👉🏻 स्वघोषित विवाह प्रमाण पत्र शपथ पत्र।

महतारी वंदन योजना फॉर्म के साथ पैनकार्ड जमा करना ज़रूरी है या नहीं जानिए

जिसमें ( CG Mahtari Vandan Yojana 2024) सबसे महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या स्वयं (आवेदक ) का एवं पति का पैन कार्ड अनिवार्य है या नहीं तो, आपको बता दें अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है, तो भी आप जमा कर सकते हैं और बाद में आप पैन कार्ड (Pan Card) बनवा कर फार्म के साथ अटैच कर सकते हैं।

महतारी वंदन योजना का लाभ किसे मिलेगा !

👉🏻छ. ग. का निवासी होना अनिवार्य।
👉🏻1 जनवरी 2024 को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष पूर्ण होने आवश्यक।

👉🏻 महतारी वंदना योजना के अंतर्गत हर विवाहित महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह मिलेंगे

उक्त योजना हेतु निम्न व्यक्ति अपात्र होंगे

👉🏻जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
👉🏻जिनके परिवार का कोई भी सदस्य शासकीय नौकरी में हो।

तिथि संबंधी विवरण

👉ऑनलाइन फॉर्म प्रारम्भ तिथि :- 05 फरवरी 2024
👉ऑनलाइन फॉर्म अंतिम तिथि :- 20 फरवरी 2024
#अंतिम सूची जारी करने की तिथि :- 21 फरवरी 2024
👉राशि अंतरण का दिनांक :- 08 मार्च 2024

महतारी वंदन योजना के फॉर्म को कैसे जमा करें

महतारी वंदन योजना फॉर्म भरने के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर संपर्क करना होगा और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म 20 फरवरी 2024 से पहले जमा करना है अधिक जानकारी के लिए आप नजदीकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व संस्था से संपर्क कर सकते।

छत्तीसगढ़ की सभी योजनाओं के बारे में पाल-पाल जानकारी पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं लिंक नीचे दिया गया है।

महत्वपूर्ण लिंक :

छ.ग. शासन द्वारा जारी आदेश PDF लिंक

ऑफिसियल वेबसाइट :MahtariVandan.Cgstate.gov.in

महतारी वंदन योजना: विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र नहीं होने पर क्या करें?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!